निगमायुक्त सुश्री परिहार ने मेला तैयारियों की जिम्मेदारी सौंपी, पतियों की दखलंदाजी पर लगी रोक कई जनप्रतिनिधियों के पतियों को लगा झटका

News Jantantra

कटनी।इस वर्ष भी श्री बजरंग कटायेघाट मेला का भव्य आयोजन 5 से 9 नवंबर 2025 तक किया जाएगा। मेले का शुभारंभ 5 नवंबर को अपरान्ह 3 बजे मधई मंदिर के पास से बजरंग बली जी की शोभायात्रा के साथ होगा। नगर निगम ने मेला आयोजन की तैयारियां शुरू कर दी हैं। निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने इस बार खास पहल करते हुए मेला की समस्त व्यवस्थाओं के लिए निगम अधिकारियों को पृथक-पृथक दायित्व सौंपे हैं। साथ ही निगम में पहली बार पतियों की दखलंदाजी पर रोक लगाई गई है, जिससे कई जनप्रतिनिधियों के पतियों को झटका लगना तय माना जा रहा है।

निगमायुक्त द्वारा जारी आदेशानुसार, उपायुक्त शैलेष गुप्ता को मेला प्रभारी तथा सहायक राजस्व अधिकारी जागेश्वर प्रसाद पाठक को सहायक मेला प्रभारी नियुक्त किया गया है। मेला स्थल पर पहुंच मार्ग की मरम्मत, निर्माण, पुताई, पंडाल, कुर्सी, टेबल, माइक, स्पीकर जैसी सुविधाओं की संपूर्ण व्यवस्था एवं मेला स्थल का लेआउट प्लान तैयार करने की जिम्मेदारी प्र.कार्यपालन यंत्री असित खरे, प्र.सहायक यंत्री अनिल जायसवाल और उपयंत्री शैलेन्द्र प्यासी को दी गई है।

इसी प्रकार, मेला स्थल एवं पहुंच मार्ग की समुचित प्रकाश व्यवस्था का दायित्व सुधीर मिश्रा, प्र.सहायक यंत्री आदेश जैन और उपयंत्री मोना करेरा को सौंपा गया है। नगर निगम ने निर्देश दिए हैं कि सभी अधिकारी अपने सौंपे गए कार्यों को निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करें ताकि मेला सफलतापूर्वक संपन्न हो सके। निगमायुक्त की इस सख्त और पारदर्शी व्यवस्था से मेले की तैयारियों में नई ऊर्जा देखने को मिल रही है।

Share This Article