बरही (सत्येन्द्र गौतम)पुलिस मुख्यालय द्वारा प्रदेश स्तर पर चलाए जा रहे “विशेष ऑपरेशन मुस्कान” के तहत अपहृत बालक-बालिकाओं की त्वरित खोज एवं दस्तयाबी हेतु निर्देश जारी किए गए हैं। उक्त निर्देशों के पालन में पुलिस अधीक्षक जिला कटनी श्री अभिनय विश्वकर्मा जी द्वारा सभी थाना प्रभारियों को प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।
इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा जी के नेतृत्व में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संतोष डेहरिया एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस विजयराघवगढ़ श्री वीरेन्द्र धार्वे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बरही श्री अरविंद कुमार चौबे के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई।
थाना बरही में पंजीबद्ध अप.क्र. 104/2026 धारा 137(2) बी.एन.एस. के अंतर्गत अपहृत बालिका की पतासाजी हेतु टीम द्वारा लगातार प्रयास किए गए। विश्वसनीय सूचना एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए ग्राम पिपरा, थाना विजयराघवगढ़, जिला कटनी (म.प्र.) से अपहृत बालिका को ऑपरेशन मुस्कान के अंतर्गत सकुशल दस्तयाब किया।
दस्तयाबी उपरांत अपहृत बालिका को विधिवत कार्यवाही के बाद उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया। बालिका को सकुशल पाकर परिजनों के चेहरे पर खुशी और मुस्कान साफ दिखाई दी। परिजनों द्वारा बरही पुलिस के इस सराहनीय कार्य के लिए आभार व्यक्त किया गया।
भूमिका –
इस सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी बरही श्री अरविंद कुमार चौबे, सहायक उप निरीक्षक श्री देवानंद शर्मा तथा आरक्षक 701 श्री विवेक श्रीवास्तव की विशेष एवं सराहनीय भूमिका रही।
बरही पुलिस द्वारा भविष्य में भी अपहृत बालक-बालिकाओं की दस्तयाबी हेतु इसी प्रकार संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ कार्यवाही जारी रखी जाएगी।
बरही पुलिस द्वारा “विशेष ऑपरेशन मुस्कान” के अंतर्गत अपहृत बालिका को सकुशल किया गया दस्तयाब
