स्पा सेंटर में रविवार देर रात तीन आदतन बदमाशों ने जमकर मचाया उत्पात

News Jantantra

सताना (सत्येन्द्र गौतम )शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के पन्ना नाका स्थित क्रिस्टीना स्पा सेंटर में रविवार देर रात तीन आदतन बदमाशों ने जमकर उत्पात मचाया। स्पा स्टाफ द्वारा विरोध करने पर आरोपियों ने कर्मचारियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी भाग चुके थे। पुलिस ने घेराबंदी कर सोमवार सुबह तक तीनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जानकारी के अनुसार, घटना रविवार रात करीब 12 बजे की है। रात 10 बजे स्पा बंद करने के बाद कर्मचारी अंदर कुछ काम कर रहे थे। तभी अभिषेक उर्फ अभी शर्मा निवासी पतेरी, आशीष उर्फ चुन्नू शर्मा निवासी चित्रकूट और मोहित द्विवेदी निवासी चित्रकूट कार से पहुंचे और सर्विस की मांग की। स्पा मैनेजर शिवम वर्मा ने स्पा बंद होने की बात कही, जिस पर आरोपी भड़क गए और तोड़फोड़ करने लगे। शिवम को बचाने आए अन्य कर्मचारियों को भी आरोपियों ने पीट दिया। सूचना पर सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन दो आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने बाद में सभी तीनों को दबोच लिया। पुलिस के अनुसार, तीनों आरोपी आदतन अपराधी हैं और पूर्व में एडी एक्ट के तहत जेल जा चुके हैं। तीनों को सोमवार को अदालत में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

Share This Article