ग्वालियर। मामा माणिकचंद वाजपेयी स्मृति सेवा न्यास के तत्वावधान में आद्य पत्रकार देवर्षि नारद जयंती के उपलक्ष्य में “उत्कृष्ट पत्रकारिता सम्मान एवं संवाद समारोह” का आयोजन 17 मई, रविवार को दोपहर 12:30 बजे बाल भवन सभागार, ग्वालियर में किया जाएगा। इस वर्ष समारोह में पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पत्रकारों को 11 विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया जाएगा।
मामा माणिकचंद वाजपेयी स्मृति सेवा न्यास के अध्यक्ष नरेंद्र कुण्ठे, संयोजक दीपक तोमर, सह संयोजक जोगेंद्र सेन, सुनील पाठक एवं विनोद गुप्ता ने बताया कि समारोह का मुख्य विषय “देवर्षि नारद की पत्रकारिता में वैश्विक समस्याओं का समाधान” रहेगा। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता प्रधानमंत्री के आर्थिक सलाहकार गौरव वल्लभ होंगे।
समारोह के मुख्य अतिथि जीवाजी विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. राजकुमार आचार्य होंगे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता मामा माणिकचंद वाजपेयी स्मृति सेवा न्यास के सचिव एवं मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के अतिरिक्त महाधिवक्ता राजेश शुक्ला करेंगे।
इन श्रेणियों में दिए जाएंगे सम्मान:
श्रेष्ठ प्रवासी पत्रकार सम्मान, लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड, वरिष्ठ पत्रकार सम्मान, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया रिपोर्टर सम्मान, वीडियो जर्नलिस्ट सम्मान, आंचलिक पत्रकार सम्मान, छायाकार सम्मान, वेब पोर्टल/डिजिटल मीडिया सम्मान, बेस्ट आउटपुट सम्मान, श्रेष्ठ युवा पत्रकार सम्मान एवं श्रेष्ठ महिला पत्रकार सम्मान।
