भगवान जगन्नाथ शोभायात्रा महोत्सव की तैयारी पूर्णता की ओर*

News Jantantra

*
कटनी(सत्येन्द्र गौतम )15 जुलाई से 27 जुलाई तक होने जा रही श्री जगदीश स्वामी मंदिर की 144 वीं भव्य शोभा यात्रा महोत्सव में श्री जगदीश स्वामी मंदिर समिति के अध्यक्ष प्रमोद सरावगी एवं रथ यात्रा महोत्सव के अध्यक्ष श्री विजय ठाकुर ने आज पत्रकार वार्ता में एवं नगर के विभिन्न सामाजिक प्रबुद्ध वर्ग सामाजिक संस्थाओं समस्त मातृ शक्ति की उपस्थिति में कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि*
15 जुलाई 2026 दिन बुधवार समय शाम 5:00 बजे से स्थान जगन्नाथ मंदिर जगन्नाथ चौक से विशाल वाहन रैली दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर, काल भैरव सेवा समिति, बागेश्वर धाम शिष्य मंडल, संस्कृति महिला मंडल, महादेव सेवा समिति, केलवारा महादेव सेवा समिति, शक्ति महिला मिलन ग्रुप, गहोई समाज महिला मंडल, जगन्नाथ महिला मंडल, के सहयोग से नगर के घंटाघर चौराहा बरही रोड स्टेशन रोड सुभाष चौक आजाद चौक होते हुए जगन्नाथ चौक में संपन्न होगी इस अवसर पर महा आरती कर श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरण किया जाएगा।
————————————-
*रथयात्रा महोत्सव प्रारंभ*
16 जुलाई 2026 समय 10:00 सुबह सरावगी परिवार द्वारा पोशाक अर्पण कर महा आरती कर प्रसाद वितरण किया जाएगा।
श्री जगदीश स्वामी मंदिर समिति के सचिव शिवकुमार सोनी एवं शोभायात्रा चल समारोह के प्रभारी विपिन दुबे ने बताया।
*शाम 4:00 51 शंखों के उदघोष के साथ महा प्रभु रथ में विराजमान होंगे उद्घोष के पश्चातभव्य शोभा यात्रा का शुभारंभ 1100 दीपों के साथ आरती कर प्रारंभ की जाएगी इस शोभा यात्रा में पहली बार प्रभु के प्रमुख रथ के अलावा तीन रथ जगरनाथ सुभद्र बलराम जी के भी अलग-अलग रहेंगे साथ में अनेकों प्रकार के अखाड़े झांकियां दिल्ली इस्कॉन की भजन मंडली एवं दक्षिण भारत की कथक नृत्य की झांकियां एवं बहुत सुंदर आकर्षण युक्त अनेक झांकियां प्रस्तुति के साथ श्याम श्याम भजन मंडली एवं बजरंग बाल रामायण की महिला भजन मंडली भी पहली बार रथ यात्रा में शामिल हो रही है यात्रा भव्य शोभायात्रा जगन्नाथ चौक से प्रारंभ हो कर आजाद चौक शेर चौक झंडा बाजार कपड़ा बाजार सुबह शौक होते हुए श्री राधा कृष्ण मंदिर सब्जी मंडी जायेगी। जहां पर महाप्रभु 22 जुलाई तक विश्राम करेंगे*।
———————————–
*राधा कृष्ण मंदिर सब्जी मंडी में भजन कीर्तन*
17 जुलाई से 21 जुलाई तक प्रति दिन शाम 6:00 बजे से भजन कीर्तन किया जाएगा एवं महारती कर प्रसाद वितरण होगा ।
————————————–
*जानकी जी रथ यात्रा*
23 जुलाई 2026 गुरुवार शाम 4:00 बजे जगन्नाथ चौक से माता जानकी का रथ प्रभु को मनाने के लिए निकलेगा एवं राधा कृष्ण मंदिर सब्जी मंडी जायेगा।
————————————-
*रथयात्रा वापसी*
23 जुलाई 2026 दिन गुरुवार समय शाम 6:00 बजे श्री राधा स्वामी मंदिर सब्जी मंडी से बजरंग बाल रामायण की भजन मंडली अखाड़े विभिन्न झांकियां के साथ वापसी का जुलूस दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर सुभाष चौक कपड़ा बाजार शेर चौक आजाद चौक होता हुआ श्री जगन्नाथ मंदिर जगन्नाथ चौक वापस पहुंचकर यात्रा संपन्न की जाएगी। चल समारोह के मार्गों पर विभिन्न संगठनों के द्वारा जगह-जगह महाप्रभु की आरती की जाएगी एवं प्रसाद का वितरण किया जाएगा।
श्री जगदीश स्वामी मंदिर समिति के अध्यक्ष प्रमोद सरावगी एवं रथ यात्रा महोत्सव समिति के अध्यक्ष विजय ठाकुर ने आगे बताया कि
————————————–
*श्री जी सेवा संकीर्तन रंगारंग भजन कार्यक्रम*
24 जुलाई 2026 शुक्रवार शाम 6:00 बजे से जगन्नाथ रसोई जगन्नाथ प्रांगण में श्री जी सेवा संकीर्तन समिति द्वारा रंगारंग भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी
————————————
*सुमधुर राममय भजन संध्या BBRS एवं कटनी की समस्त महिला सामाजिक संस्था द्वारा रंगारंग कार्यक्रम*
25 जुलाई 2026 शनिवार शाम 6:00 बजे से जगन्नाथ रसोई जगन्नाथ प्रांगण में नगर की सभी महिला शक्ति संगठन द्वारा सुंदर भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी।
————————————-
*बजरंग बाल रामायण समाज द्वारा एक शाम जगन्नाथ प्रभु के नाम*
26 जुलाई 2026 रविवार शाम 6:00 बजे से जगन्नाथ चौक जगन्नाथ मंदिर प्रांगण में श्री बजरंग बाल रामायण द्वारा सुंदर भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी एवं सभी सहयोगियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया है।
————————————–
*हवन पूजन ब्राह्मण भोज एवं महाभंडारा*
27 जुलाई 2026 दिन सोमवार सुबह 10:00 बजे से जगन्नाथ रसोई जगन्नाथ प्रांगण में हवन पूजन कर ब्राह्मण भोज एवं कन्या भोज कराया जाएगा तत्पश्चात महा भंडारा प्रारंभ होगा जो कि प्रभु की इच्छा तक चलेगा।
————————————– 144 वीं भव्य शोभा यात्रा महोत्सव का आयोजन होने जा रहा है जिसमें श्री जगदीश स्वामी मंदिर समिति के अध्यक्ष प्रमोद सरावगी,रथ यात्रा प्रभारी श्री विजय ठाकुर, सचिव शिवकुमार सोनी, शिशिर टूहड़ा, पुजारी पंडित चंद्रिका प्रसाद दुबे, पुजारी पंडित उमेश दुबे, शंभू शरण मिश्रा, मुरली मनोहर अग्रवाल, संतोष पांडे,विपिन दुबे,नरेश ताम्रकार, मनीष शर्मा,भरत गुप्ता, विनोद मिश्रा, राजेश तिवारी, विजय पटेल, राजेश पटेल, संजय गिरी गोलू नामदेव, राजकुमार गुप्ता, रेशु टुडहा, सेतु टुडहा,हरिप्रसाद टीपा,ने आप सभी भक्तजनों एवं नगर के सभी गणमान्य नागरिकों सामाजिक संस्थाओं , मातृशक्ति से आग्रह करते है आप के सहयोग से ही शोभायात्रा भव्य एवं सफल होगी आप सभी अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें सहयोग प्रदान करें एवं धर्म लाभ प्राप्त करें। बैठक एवं पत्रकार वार्ता का समापन महाप्रभु के महाप्रसाद से हुआ एवं आभार प्रदर्शन समिति के कोषाध्यक्ष शिशिर द्वारा किया गया।

Share This Article