खुशी शुक्ला ने एमबीबीएस की डिग्री हासिल कर बढ़ाया क्षेत्र का गौरव

News Jantantra

कटनी(सत्येन्द्र गौतम ) खुशी शुक्ला ने अटल बिहारी बाजपेई मेडिकल कॉलेज, विदिशा से एमबीबीएस की डिग्री प्राप्त कर अपने परिवार एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से परिजनों, शुभचिंतकों और क्षेत्रवासियों में हर्ष का माहौल है।
खुशी शुक्ला, एडवोकेट अमित शुक्ला एवं श्रीमती मनोरमाe शुक्ला की सुपुत्री हैं। उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत, लगन और समर्पण के बल पर यह महत्वपूर्ण सफलता हासिल की। दीक्षांत समारोह के दौरान महाविद्यालय के कुलपति महोदय ने उन्हें डिग्री प्रदान करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और जीवन में निरंतर प्रगति करने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर खुशी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता के सहयोग, मार्गदर्शन एवं त्याग को दिया। उन्होंने अपने शिक्षकों के प्रति भी आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन और प्रेरणा के बिना यह उपलब्धि संभव नहीं थी।
परिवार के सदस्यों ने खुशी की इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी यह सफलता आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी। क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने भी उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
खुशी शुक्ला की यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार के लिए, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। उनकी मेहनत और सफलता यह संदेश देती है कि समर्पण और निरंतर प्रयास से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।

Share This Article