सुधा स्मृति हाई स्कूल के छात्रों ने 10वीं में किया शानदार प्रदर्शन -: अस्मी गुप्ता बनीं स्कूल टॉपर, छात्रा शशि पयासी ने गणित में लगाए शतक

News Jantantra

बरही,(सत्येन्द्र गौतम) मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा 15 अप्रैल को घोषित कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम में सुधा स्मृति हाई स्कूल के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गौरवपूर्ण सफलता हासिल की है।

विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अपनी मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन से यह उपलब्धि हासिल की। परिणाम के अनुसार, अस्मी गुप्ता ने 96.6% अंक प्राप्त कर स्कूल में प्रथम रैंक हासिल की। वहीं, शशि पयासी ने 96% अंकों के साथ द्वितीय एवं शैलेन्द्र पयासी 89.6% के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा प्रिया सिंह (88%), अभिनाश सिंह (87.6%), आशी विश्वकर्मा (85.5%), शिवानी रजक (83.6%), शबनम बर्मन (83%), रामकृष्ण मिश्रा (81.6%), देवराज सिंह (76.4%) सहित अन्य सभी छात्र 60% से अधिक अंकों के साथ 1st डिवीजन के साथ उत्तीर्ण हुए।

इस सफलता में सबसे गौरवपूर्ण रहा कि स्कूल की छात्रा शशि पयासी ने गणित (मैथ्स) के विषय में 100 में से 100 अंक हासिल कर अपने माता-पिता एवं गुरुजनों का मान बढ़ाया।

स्कूल की विशेषता:

सुधा स्मृति विद्यालय लोअर मिडिल स्तर के विद्यार्थियों को अत्यंत कम फीस में महानगरों की तर्ज पर उत्कृष्ट शिक्षा प्रदान करने के लिए जाना जाता है। स्कूल का कुशल संचालन पं. आर के मिश्रा के नेतृत्व में , प्राचार्य एवं शिक्षकों के अथक प्रयासों का ही परिणाम है कि छात्रों ने यह शानदार सफलता अर्जित की है।

आभार एवं शुभकामनाएं:

सफलता प्राप्त करने वाले सभी विद्यार्थियों ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय स्कूल की शिक्षा पद्धति, प्राचार्य और शिक्षकों को दिया। वहीं, शिक्षकों की ओर से सभी छात्रों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित की गईं।

Share This Article