इंदिरा गांधी जी की पुण्यतिथि पर बरही में श्रद्धांजलि सभा आयोजित

News Jantantra

बरही(सत्येन्द्र कुमार )
देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री और “भारत की आयरन लेडी” के नाम से प्रसिद्ध श्रीमती इंदिरा गांधी जी की पुण्यतिथि के अवसर पर बरही रेस्ट हाउस में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं ने इंदिरा गांधी जी के देशहित में किए गए अतुलनीय योगदान को स्मरण किया। वक्ताओं ने कहा कि इंदिरा गांधी जी ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और प्रगति के लिए अपना सम्पूर्ण जीवन समर्पित कर दिया।

इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता हर प्रसाद स्वर्णकार, मंडल अध्यक्ष विजय अग्रवाल, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष संजय वेलौंहा, प्रवक्ता ब्रजराज सिंह परमार, महामंत्री कौशल सिंह राजपूत, चंद्र प्रकाश (उर्फ पप्पू तिवारी), किसान नेता अन्नू पाठक, रजनीकांत मिश्रा, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष तुकाराम विश्वकर्मा, राम सूचित सोनी, पूर्व पार्षद भूरा चौधरी, तथा युवा विधानसभा उपाध्यक्ष मोहम्मद वसीम खान सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सभी ने पुष्प अर्पित कर इंदिरा गांधी जी के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

Share This Article