कटनी (सत्येन्द्र गौतम)आल इंडिया कांग्रेस सेवादल दिल्ली ने युवा नेता आदित्य जैन को कटनी सेवादल युवा का अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह निर्णय जिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष अमित शुक्ला, ग्रामीण अध्यक्ष सौरभ सिंह और जिला प्रभारी वीरेंद्र दुवेदी की अनुशंसा पर लिया गया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और सेवादल प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी भार्गव की सहमति से प्रदेश सेवादल युवा अध्यक्ष गजानन तिवारी ने आदित्य जैन का नाम दिल्ली भेजा, जहां से उनकी नियुक्ति पर मोहर लगी।
आदित्य जैन की नियुक्ति से कटनी जिले के युवाओं में खुशी का माहौल है। युवाओं ने उन्हें बधाई दी और इस नियुक्ति को सेवादल के लिए एक सकारात्मक बदलाव के रूप में देखा। आदित्य जैन ने अपनी नियुक्ति के बाद कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य सेवादल के युवाओं को जोड़कर संगठन को मजबूत करना होगा। साथ ही, कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।
आदित्य जैन ने यह भी कहा कि सेवादल युवा का कार्य केवल पार्टी के लिए नहीं, बल्कि समाज के हर तबके के लिए काम करने का है। उनका मानना है कि पार्टी के विचारों को युवाओं तक प्रभावी रूप से पहुंचाना, उनकी समस्याओं को समझना और समाधान के लिए प्रयास करना ही संगठन की सफलता की कुंजी है।
कटनी जिले में इस नियुक्ति के बाद कांग्रेस सेवादल की युवा शाखा में नए जोश और उत्साह का संचार हुआ है। आदित्य जैन की नेतृत्व क्षमता और समर्पण से सेवादल को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
आदित्य जैन को कटनी सेवादल युवा अध्यक्ष नियुक्त किया गया
