भारतीय जनता पार्टी मंडल बरही मे मंडल त्रिदेव कार्यशाला एवं SIR बैठक संपन्न

News Jantantra

बरही(सत्येन्द्र गौतम) केंद्रीय नेतृत्व (राष्ट्रीय अध्यक्ष) एवं प्रदेश अध्यक्ष मान हेमंत खंडेलवाल जी ,जिलाध्यक्ष श्री दीपक सोनी जी क्षेत्रीय विधायक संजय सत्येन्द्र पाठक के निर्देशानुसार बरही कार्यसमिति एवं त्रिदेव कार्यशाला आज SIR – (special,intensive रेविसिओं) मतदाता सूची विशेष गहन पुनर्निरिक्षण कार्यशाला संपन्न हुई पार्टी के SIR के जिला प्रभारी(जिला महामंत्री) श्री सतीश तिवारी जी ,SIR के विधानसभा प्रभारी उदयराज सिंह चौहान एवं मंडल प्रभारी सुरेश सोनी की गरिमामयी उपस्थिति मे सभी अतिथियों का सारगर्भित मार्गदर्शन प्राप्त हुआ सभी बूथ अध्यक्ष ,बूथ बी एल ए 2 उपस्थति रहे।सर्वप्रथम मंडल की मतदाता गहन पुनर्निरिक्षण कार्यशाला के अंतर्गत सभी अतिथियों के द्वारा भाजपा के पितृपुरुष पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी ,भारत माता ,एवं डा.श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के चित्र पर पुष्प अर्पण दीप प्रज्जवलन कर कार्यशाला आरम्भ की है।
मंडल अध्यक्ष डॉक्टर जगदीश गुप्ता ने आज की बैठक की विषय वस्तु रखते हुए कार्य शाला प्रारम्भ की तदुपरान्त
SIR के मंडल प्रभारी एवं पिछड़ा मोर्चा उपाध्यक्ष सुरेश सोनी ,विधानसभा प्रभारी उदयराज सिंह्
एवं जिला महामंत्री एवं जिला प्रभारी मुख्य वक्ता सतीश तिवारी ने अपना सारगर्भित मार्गदर्शन एवं कार्यशैली से परिचय कराया।
अंत मे वन्देमातरम् गीत के उपरांत मंडल उपाध्यक्ष राम कृष्ण पटेल ने आभार प्रदर्शन किया कार्यशाला बैठक का संचालन महामंत्री पी डी ताम्रकार ने किया।बैठक मे बहादुर श्रीवास्तव,मंडल उपाध्यक्ष रामकृष्ण पटेल ,पार्षद संतोष द्विवेदी ,सुरेश सोनी पंडा,मोहन सिंह गोंड,रजनीश तिवारी नवल चतुर्वेदी, दीपक प्रजापति, राजेश सिंह सोहन यादव, मनीष गुप्ता, यादवेन्द्र तिवारी सिद्धार्थ गुप्ता,राहुल सोनी ,विनोद सिंह गोंड,अभय पाठक ,वीरेंद्र जायसवाल,अमित पटेल, जय नारायण केवट , हरिमोहन द्विवेदी ,सहित सभी कार्यकर्ता बंधू उपस्थित रहे।

Share This Article