ग्वालियर में खुला ‘Biryani By Kilo’ का नया आउटलेट, दम-पकी हांडी बिरयानी का मिलेगा असली स्वाद!

News Jantantra

ग्वालियर। देश की प्रसिद्ध हांडी बिरयानी चेन Biryani By Kilo ने ग्वालियर के सिटी सेंटर स्थित बंसी प्लाजा में अपने नए डाइन-इन आउटलेट की शुरुआत की है। ब्रांड अपनी प्रामाणिक दम-पकी हांडी बिरयानी, ताजगी और उच्च गुणवत्ता वाली सामग्री के लिए जाना जाता है। नए आउटलेट के खुलने से शहरवासियों को पारंपरिक स्वाद का नया अनुभव मिलेगा।

कंपनी के अनुसार, बिरयानी बाय किलो की खासियत यह है कि हर ऑर्डर मिलने के बाद बिरयानी को ताजा तैयार किया जाता है। पारंपरिक मिट्टी की हांडी में धीमी आंच पर पकाई गई बिरयानी को पूरी तरह सील किया जाता है, जिससे उसका स्वाद और खुशबू बरकरार रहती है। विशेष बात यह भी है कि बिरयानी उसी हांडी में परोसी जाती है, जिसमें उसे पकाया जाता है।

रेस्टोरेंट में ग्राहकों को असली दम बिरयानी के साथ कबाब, करी, विभिन्न प्रकार की ब्रेड और कई स्वादिष्ट डेजर्ट्स का विकल्प भी मिलेगा। कंपनी का दावा है कि सभी व्यंजन प्रीमियम सामग्री और संतुलित मसालों के मिश्रण से तैयार किए जाते हैं।

बिरयानी बाय किलो वर्तमान में देश के 45 से अधिक शहरों में 100 से ज्यादा आउटलेट्स संचालित कर रहा है। कंपनी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दुबई और अमेरिका में भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है।

नए आउटलेट के लॉन्च अवसर पर ग्राहकों के लिए सीमित अवधि तक डाइन-इन पर प्लेट्स पर 25 प्रतिशत तक की छूट भी दी जा रही है। कंपनी का उद्देश्य ग्वालियर के फूड लवर्स को अपनी खास दम-पकी बिरयानी और सिग्नेचर डिशेज का स्वाद उपलब्ध कराना है।
यह नया आउटलेट बंसी प्लाजा, पहली मंजिल, क्वालिटी रेस्टोरेंट के सामने, सिटी सेंटर ग्वालियर में स्थित है। रेस्टोरेंट का समय सुबह 11 बजे से रात 11 बजे तक रहेगा।

Share This Article