कटनी /जबलपुर में चल रही द्वितीय सीएन सुब्रह्मण्यम महिला क्रिकेट टूनामेंट में कटनी की बेटियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जबलपुर टीम को हराकर द्वितीय सीएन सुब्रमण्यम मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट जीत लिया है कटनी टीम पहले खेलते हुए कप्तान प्रियांशी सिंह 44 , पार्वती कोरी 34, अपर्णा गुप्ता 33 , भगवती कुशवाहा 24 , रनों के सहयोग से 117 रनो का टार्गेट दिया , टार्गेट का पीछा करते हुए जबलपुर टीम 112 रन पर ढेर हो गई कटनी की तरफ से प्रियांशी सिंह 29 / 3 विकेट , अपर्णा गुप्ता 22/3 विकेट शिवानी धुर्वे 5/2 विकेट की बदौलत जबलपुर की दिग्गज टीम को हराकर द्वितीय सीएन सुब्रमण्यम ट्रॉफी जीत लिया, मैन ऑफ द मैच कप्तान प्रियांशी सिंह 44 रन और 3 विकेट रही , जीत के बाद शानदार प्रदर्शन करने के लिए कटनी की बेटियों को हर तरफ से बधाईयां मिल रही है जिला क्रिकेट सचिव डेविड सर और महिला टीम के कोच विकास रजक ने अच्छा खेलने के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी ,
कटनी की बेटियों ने किया कमाल, 6 रनो से जीता रोमांचक मुकाबला
