ईमानदार व्यापारी और सजग ग्राहक ही मजबूत व समृद्ध राष्ट की नींव है,अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत संगोष्ठी में वक्ताओं ने जागरुकता ओर नैतिक व्यापार पर दिया जोर*

News Jantantra

कटनी।अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत द्वारा ईमानदार व्यापारी और सजग ग्राहक राष्ट की आवश्यकता विषय पर प्रबुद्धजन संगोष्ठी का आयोजन *कटनी डिग्री कॉलेज* महाविद्यालय में हुआ ।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन व ग्राहक गीत से किया गया। *मुख्य वक्ता अखिल भारतीय संगठन मंत्री दिनकर सबनीश* ने कहा कि ईमानदार व्यापारी सजग व्यापारी राष्ट निर्माण के दो महत्वपूर्ण स्तम्भ है
उन्होंने कहा कि यदि ग्राहक जगरूक हो जाए तो ठगी धोखाधड़ी ओर मिलावटी जैसी समस्याए समस्त हो जाएगी ,
सबनीश ने बताया कि ग्राहक पंचायत 51 वर्षों में उपभोक्ता अधिकारों की रक्षा में सक्रिय है जिसके परिणामस्वरूप उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम 1986 ओर नया उपभोक्ता कानून 2019 लागू हुआ ।
*प्रदेश अध्यक्ष श्री ध्रुवप्रताप सिंह पूर्व विधायक विजयराघवगढ़ ने कहा कि ग्राहक बाजार का राजा है और उनका शोषण रोकना ही ग्राहक आंदोलन का उद्देश्य है कार्यक्रम अध्यक्ष कर रहे कटनी डिग्री कॉलेज के संचालक श्री पारस जैन ने कहा कि उपभोक्ता अधिकारो पर प्रकाश डालते हुए संगठन को मजबूत बनाने का आव्हान किया मंच का संचालन और संयोजन अखिलेश पांडे ने किया जबकि आभार प्रदर्शन अजय शर्मा ने किया । कार्यक्रम में *प्रांत संगठन मंत्री अजय मिश्रा* संभागीय संगठन मंत्री ब्रजेश जैन जिला कार्यवाहक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ संजय त्रिपाठी जिला उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा बिजली विभाग के जिला अधिकारी मुकेश महोवे जिला सचिव अशोक निषाद नगर अध्यक्ष मुकेश सिंह,केपी सिंह अशुतोष ताम्रकार ,हर्षित सिंह आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share This Article