कटनी (सत्येन्द्र गौतम)म.प्र. जन अभियान परिषद जिला कटनी के जिला समन्वयक डॉ तेज सिंह केसवाल के मार्गदर्शन एवं ब्लाक समन्वयक नंदिनी वाटिया के नेतृत्व पर विकास खंड बड़वारा के बरही सेक्टर के ग्राम पंचायत बिचपुरा के ददरा टोला के झिन्ना नाला पर जल संरक्षण के अंतर्गत 75 बोरी का बोरी बंधान श्रम दान द्वारा किया गया। यह कार्यक्रम नवांकुर संस्था नव प्रेरणा जन जागृति समिति बिचपुरा एवं ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति ददरा टोला तथा सीएमसीएलडीपी के छात्र छात्राओं के तत्वावधान में आयोजित किया गया तथा जिला समन्वयक डॉ तेज सिंह केसवाल द्वारा इस बोरी बंधान कार्य की भूरी भूरी सहराना की गई एवं इसके महत्व के बारे में जानकारी दी की आसपास के भूजल स्त्रोत में बढ़ोतरी तथा रवि की फसलों में पानी देने के लिए जल की व्यवस्था होगी और जंगल में रहने वाले पशु पक्षी तथा जानवरों के लिए यह जल संरक्षण आने वाले समय में वरदान साबित होगा। सभी ने जल संरक्षण के नारे के माध्यम से सभी को जागरूक किया गया है। इस कार्यक्रम में ग्राम पंचायत बिचपुरा सचिव गौतम जी, नव प्रेरणा जन जागृति समिति बिचपुरा से अध्यक्ष रवि शंकर रजक सचिव रामावतार नगर प्रस्फुटन समिति बरही से सागर दहिया दीपक प्रजापति ,परामर्शदाता दुर्गा प्रसाद केवट सीएमसीएलडीपी के छात्र आरती रजक, पंचवटी , घनश्याम जयसवाल वीरेंद्र कुशवाहा , कन्हैया, दिनेश दुलारे रामावतार,चरकी बाई धनरिया , फुलझी बाई,राजू ज्योति बाई कमली बाई चमेली बाई, रजनी बाई, रूप बाई आदि ग्राम वासियों का सराहनीय सहयोग रहा
झिन्ना नाला में 75 बोरियो से हुआ बोरी बंधान निर्माण — जल संरक्षण की दिशा में सराहनीय पहल
