कटनी शासकीय महाविद्यालय बरही में संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा प्राचार्य प्रो. आर. के. त्रिपाठी के मार्गदर्शन एवं कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अरविंद सिंह के नेतृत्व में एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. रुकमणी प्रताप सिंह जिला संगठक रासेयो जिला कटनी उपस्थित रहें।
कार्यक्रम में डॉ. रुकमणी प्रताप सिंह द्वारा विद्यार्थियों को राष्ट्रीय सेवा योजना की गतिविधियों, बी एवं सी सर्टिफिकेट के साथ-साथ विभिन्न पुरुस्कारों के बारे में जानकारी दी और एन.एस.एस. लेने एवं उसमें कार्य करने से विद्यार्थियों को होने वाले लाभ के बारे में विस्तार से बताया गया।
कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अरविंद सिंह ने एनएसएस के उद्देश्य, नियम एवं पंजीकरण प्रक्रिया को समझाते हुए युवाओं को अधिक से अधिक संख्या में जुड़ने के लिए प्रेरित किया एवं बताया कि विद्यार्थी किस प्रकार से महाविद्यालय में संचालित होने वाली विभिन्न गतिविधियों में शामिल होकर अपने व्यक्तित्व का विकास कर सकते है। साथ ही उन्होंने माय भारत पोर्टल में पंजीयन प्रक्रिया के संबन्ध में भी पीपीटी के माध्यम से जानकारी दी एवं युवाओं से समाज में सकारात्मक बदलाव के लिए निरंतर कार्य करने की अपील की।
कार्यक्रम में प्राचार्य प्रो. आर. के. त्रिपाठी ने कहा कि एन.एस.एस. विद्यार्थियों को नेतृत्व एवं समाजसेवा का अवसर प्रदान करने के साथ-साथ देश लिए जिम्मेदार नागरिक बनने का भी अवसर देता है।
कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम अधिकारी डॉ रश्मि त्रिपाठी एवं आभार प्रदर्शन कार्यक्रम अधिकारी सुश्री प्रियंका तोमर द्वारा किया गया। उन्मुखीकरण कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. एस. एस. धुर्वे, डॉ. अरविन्द सिंह, सुश्री प्रियंका तोमर, डॉ. रश्मि त्रिपाठी, डॉ. आर. जी. सिंह, डॉ. सुनीता सिंह, डॉ. के. के. विश्वकर्मा, डॉ. के. के. निगम,