कटनी(सत्येन्द्र गौतम )-कैमोर सीमेंट बिजनेस के चीफ़ प्लांट मैनेजर श्री सुदीप्ता मंडल, कैमोर नगर परिषद अध्यक्षा श्रीमती पलक नमित ग्रोवर, लेडीज क्लब अध्यक्षा श्रीमती मोमिता मंडल, अमेहटा प्लांट हेड श्री मोहन सिंह राठौर, क्लस्टर एच.आर. हेड श्री दिनेश पाठक, ओएचसी हेड डॉ. शोमा श्रीवास्तव, सी.एस.आर. क्लस्टर हेड श्रीमती ऐनेट एफ बिश्वाश, अमेहटा एच.आर. हेड श्री नितिन बत्रा व अमेहटा ओएचसी इंचार्ज डॉ महेश बिश्नोई की उपस्थिति में रक्तदान शिविर का उद्घाटन किया गया।
इस रक्तदान शिविर में कैमोर व अमेहटा प्लांट मैनेजमेंट की संपूर्ण टीम, प्लांट यूनियन (इंटक और बी.एम.एस.) और कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों के साथ कैमोर नगर परिषद व आसपास के ग्रामों से सरपंच व गणमान्य नागरिकों व उनके परिवार के सदस्यों ने मिलकर 613 यूनिट रक्तदान कर कटनी जिले में एक रिकॉर्ड कायम किया।
इस रक्तदान शिविर को सफल बनाने में कटनी ब्लड बैंक से आई टीम का सराहनीय योगदान रहा।
रक्तदान से पहले स्वास्थ्य जांच की गई ताकि सभी दाताओं की सुरक्षा और फिटनेस सुनिश्चित की जा सके। रक्तदान के बाद सभी दाताओं को ऊर्जा पेय और जलपान प्रदान किया गया। अदाणी फाउंडेशन की चेयरपर्सन डाॅ. प्रीति जी अदाणी के हस्ताक्षर किए हुए सर्टिफिकेट्स के साथ आकर्षक उपहार के रूप में क्रैश हेलमेट, बॉटल अथवा छतरी दी गई।
आभार और सुरक्षा के प्रतीक के रूप में प्रत्येक रक्तदाता को एक क्रैश हेलमेट भेंट देकर यह संदेश दिया गया कि जैसे रक्त जीवन बचाता है, वैसे ही सड़क सुरक्षा भी रक्त की अनावश्यक हानि को रोकने के लिए उतनी ही जरूरी है। शिविर में बने सेल्फी प्वाइंट, रक्तदाताओं को मिले उपहार और अदाणी फाउंडेशन की चेयरपर्सन डाॅ. प्रीति जी अदाणी के हस्ताक्षर किए हुए सर्टिफिकेट्स आकर्षण का केंद्र रही।
रक्तदान शिविर की सफलता को लेकर आयोजकों ने सभी का आभार व्यक्त किया और इस अभियान को लेकर लोगों में जो उत्साह देखने को मिला, वह सराहनीय था।
अदाणी सीमेंट बिजनेस के चीफ प्लांट मैनेजर श्री सुदीप्ता मंडल ने कहा, “हमारे लिए यह गर्व की बात है कि अदाणी फाउंडेशन के साथ मिलकर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया और 613 लोगों ने अपने रक्त से जरूरतमंदों की मदद की। रक्तदान के जरिए हम जीवन को बचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हैं। हमने हमेशा से समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय रूप से काम किया है और इस रक्तदान शिविर में लोगों की भागीदारी इस बात का प्रमाण है कि जब समुदाय एकजुट होता है, तो कोई भी कार्य मुश्किल नहीं होता।”
इस शिविर में रक्तदान करने वालों में भारी संख्या में युवा और महिलाएं भी शामिल थे, जिन्होंने रक्तदान को एक सामाजिक जिम्मेदारी मानते हुए इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। रक्तदान के लिए आए नागरिकों ने इसे न केवल एक सामाजिक कार्य बल्कि मानवता के प्रति अपने कर्तव्य का निर्वहन किया है। इस शिविर के आयोजन से लोगों में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ी और समाज में रक्तदान की महत्ता को समझने का एक अवसर मिला।
रक्तदान शिविर को सफतलापूर्वक आयोजित हुआ।
