सतना में वैश्य दिवस एकता रैली 19 मार्च को निकलेगी

News Jantantra

सतना-(सत्येन्द्र कुमार)वैश्य दिवस के अवसर पर मध्यप्रदेश के सतना में 19 मार्च 2026, गुरुवार को भव्य एकता रैली का आयोजन किया जाएगा। रैली का समय शाम 4:30 बजे निर्धारित किया गया है, जिसमें विभिन्न वैश्य समाज के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की गई है।
रैली का एकत्रीकरण टिकुरिया टोला स्थित कश्यप चौक से होगा, जहां से यह नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए अग्रसेन चौक पर समाप्त होगी। निर्धारित रूट के अनुसार रैली कश्यप चौक से शुरू होकर ईदगाह चौक, दद्दू चुना चौक, लालता चौक, फूलचंद चौक, हनुमान चौक, पॉवर हाउस, पन्नीलाल चौक और बिहारी चौक होते हुए अग्रसेन चौक पहुंचेगी। आयोजकों के अनुसार इस रैली का उद्देश्य समाज में एकता, संगठन और सामाजिक जागरूकता को मजबूत करना है।
इस आयोजन में अग्रवाल, गुप्ता, चौरसिया, सोनी, जैन, जायसवाल, नेमा, साहू, माहेश्वरी, कायस्थ, ताम्रकार, खंडेलवाल, अग्रहरि, विजयवर्गीय, लोहिया, अवधिया, शिवहरे और मारवाड़ी सहित विभिन्न वैश्य समुदायों की सक्रिय भागीदारी रहेगी।
रैली का आयोजन वैश्य महासम्मेलन म.प्र. जिला सतना द्वारा किया जा रहा है। आयोजकों ने सभी सामाजिक बंधुओं से अनुरोध किया है कि वे समय पर पहुंचकर इस आयोजन को सफल बनाएं और समाज की एकजुटता का संदेश दें।
प्रशासन से भी रैली के दौरान यातायात व्यवस्था और सुरक्षा को लेकर आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने की अपेक्षा की जा रही है, ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सके।

Share This Article