भारत पर्व के कार्यक्रम स्थल पर लगी पर्यटन स्थलों की आकर्शक प्रदर्शनी

News Jantantra

सतना /गणतंत्र दिवस की संध्या पर भारत पर्व के आयोजन स्थल टाउन हाल सतना में जनसम्पर्क विभाग व जिला प्रशासन द्वारा शासकीय योजनाओं और अभ्युदय मध्यप्रदेश पर केन्द्रित सचित्र प्रदर्शनी का आयोजन भी किया गया। मध्यप्रदेश में विकास की उडान और प्रमुख क्षेत्रों में प्राप्त की गई उपलब्धियों का सचित्र वर्णन किया गया था। विकास प्रदर्शनी में पर्यटन स्थलों की प्रदर्शनी भी लगाई गई। जिसमे मुकुंदपुर चित्रकूट सहित जिले के अन्य स्थलों को शामिल किया गया जिसको भारत पर्व के कार्यक्रम में शामिल होने आये सभी अतिथियों एवं आमजनों ने मनोयोग के साथ देखा और जानकारी प्राप्त की।

Share This Article