दो गौशालाओं का आकस्मिक निरीक्षण, प्रबंधन सुधार के दिए निर्देश, मचा हड़कंप

News Jantantra

कटनी (सत्येन्द्र गौतम) – कलेक्टर आशीष तिवारी के निर्देशानुसार उपसंचालक पशु डॉ. आर के सोनी ने शनिवार को जिले की दो गौशालाओं—कृष्णा गौशाला ग्राम बरनमहगवां (बरही) एवं नंद गोपाल गौशाला ग्राम ताली रोहनिया (विकासखंड बड़वारा) का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पशुओं की संख्या का भौतिक सत्यापन किया गया तथा सत्यापित आंकड़ों को गौशाला ऐप में दर्ज किया गया।

निरीक्षण के समय बरनमहगवां गौशाला की स्व-सहायता समूह की अध्यक्ष मुन्नी बाई कोल एवं ताली रोहनिया गौशाला के अध्यक्ष मन्नारायण उपाध्याय उपस्थित रहे।

निरीक्षण के दौरान गौशाला कर्मचारियों को समुचित प्रबंधन बनाए रखने, अभिलेखों को व्यवस्थित रखने तथा हरे चारे के उत्पादन को बढ़ाने के निर्देश दिए गए। विशेष रूप से बरनमहगवां गौशाला में पशुओं को भूसे एवं हरे चारे के साथ संतुलित पशु आहार—खली, चुनी एवं चोकर पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।

इसके साथ ही सभी हौदियों में 24 घंटे स्वच्छ एवं ताजा पानी उपलब्ध कराने तथा उनकी नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने को कहा गया। हौदियों की अंदरूनी सतह पर सप्ताह में दो बार चूने की पुताई करने के भी निर्देश दिए गए।

दोनों गौशालाओं में मृत पशुओं के समुचित निस्तारण हेतु उन्हें गड्ढे में दफनाने के निर्देश भी दिए गए, ताकि स्वच्छता एवं स्वास्थ्य मानकों का पालन सुनिश्चित किया जा सके।

Share This Article