कटनी- जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक डॉ तेज सिंह केशवाल के निर्देशन एवम् ब्लॉक समन्वयक श्रीमति नंदिनी वाटिया के मार्गदर्शन में जल संचय अभियान के तहत “बोरी बंधान” का कार्य को सेक्टर बड़वारा क्र 01 में बड़वारा खुर्द दातिला नदी के सलैया घाट में 50 बोरी का बोरी बंधान कर वर्षा जल को संचय करने का संदेश दिया गया । इस कार्यक्रम में आज उपस्थिति परामर्श दाता प्रियंका रजक, धनीराम कुशवाहा, सीएमसीएलडीपी के छात्र, विकास यादव एवम् छात्राएं अर्चना विश्वकर्मा, सरस्वती ,बृजेश नंदिनी, पूजा सिंह, स्वाति रजक ,मीना विश्वकर्मा ,शकुंतला यादव ,अनुश्रेया सिंह ,जूली गुप्ता , आरती चौधरी सभी छात्रों की विशेष भूमिका रही। साथ ही ग्रामीण जनों की भी सक्रिय सहभागिता देखने को मिली। वहीं नदी जल संरक्षण और जल संचय का दूसरा आयोजन ग्राम पंचायत भदौरा मिडरा बसाड़ी विकास खंड बड़वारा में जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक डॉ तेज सिंह केशवाल के निर्देशन एवम् ब्लॉक समन्वयक श्रीमति नंदिनी वाटिया के मार्गदर्शन में नवांकुर संस्था उजाला फाऊंडेशन महगवां बरछैका के सहयोग से किया गया जिसमें प्रस्फूटन समिति के सदस्यों के द्वारा जल संचय अभियान के तहत “बोरी बंधान” का कार्य सेक्टर बसाड़ी क्र 04 के ग्राम पंचायत भदौरा के प्रस्फुटन ग्राम मिडरा के कुंडा नाला में 100 बोरीयो के द्वारा बोरी बंधान कार्य किया गया साथ ही वर्षा जल को संचय करने का संदेश व जल के महत्व को बताते हुए ग्रामीण जनों को जागरुक किया गया। इस कार्य में उपस्थित ब्लॉक समन्वयक बड़वारा नंदिनी वाटिया , नवांकुर संस्था प्रमुख हरभगत सिंह राठौर, प्रस्फुटन समिति सदस्य विक्रम दुबे, सुरेंद्र , राजकुमार, गुड्डा , सुखेंद्र सिंह, फूलमती ,उर्मिला दुबे, अजीत बर्मन, शिबू बर्मन,साथ ही ग्रामीण जनों की भी सक्रिय सहभागिता देखने को मिली।बोरी बधान में शामिल सभी लोगों का आभार नवांकुर संस्था प्रमुख हरभगत सिंह राठौर के द्वारा किया गया
जन अभियान परिषद द्वारा ग्राम सभा मिडरा और ग्राम बड़वारा खुर्द विकास खंड बड़वारा में किया गया बोरी बंधान
