अदाणी फाउंडेशन द्वारा प्रशिक्षित खिलाड़ियों का दिल्ली स्टेट ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन*

News Jantantra

कटनी (सत्येन्द्र गौतम) नेहरु स्टेडियम में आयोजित दिल्ली स्टेट ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में मध्यप्रदेश से 49 खिलाड़ियों ने प्रतिनिधित्व किया, जिसमें Adani Foundation कैमोर एवं अमेहटा सीमेंट वर्क्स के स्पोर्ट्स प्रोजेक्ट के 6 खिलाड़ियों का भी चयन हुआ।

प्रतियोगिता में 5 खिलाड़ियों ने भाग लिया जिसमें 3 खिलाडियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 2 स्वर्ण व 1 रजत पदक अर्जित किए।

अंकिता बड़गैयां ने 100 मीटर हर्डल्स में स्वर्ण पदक जीतते हुए 15 सेकंड का समय निकालकर इंडियन एथलेटिक्स सीरीज-2026 के लिए क्वालिफाई किया।

कुमकुम गौतम ने 27.06 मीटर के प्रदर्शन के साथ भाला फेंक में रजत पदक प्राप्त किया।

सागर मांझी ने हेप्थलॉन में 5000+ अंकों के साथ स्वर्ण पदक जीतकर 24वीं नेशनल जूनियर (U-20) एथलेटिक्स फेडरेशन प्रतियोगिता 2026 के लिए क्वालिफाई किया।

द्रक्षा नाज़ एवं पूर्णिमा गुप्ता ने भी प्रतियोगिता में प्रतिनिधित्व करते हुए महत्वपूर्ण अनुभव प्राप्त किया।

अदाणी फाउंडेशन के स्पोर्ट्स प्रोजेक्ट के प्रशिक्षुओं ने उत्कृष्ट प्रतिभा एवं दृढ़ संकल्प का परिचय देते हुए पदक तालिका में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
यह उपलब्धि स्थानीय प्रतिभाओं के समग्र विकास एवं युवा खिलाड़ियों को उच्च स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु सशक्त बनाने के प्रति अदाणी फाउंडेशन की प्रतिबद्धता का सशक्त प्रमाण है।

अदाणी फाउंडेशन कैमोर की क्लस्टर सी.एस.आर. हेड श्रीमती ऐनेट एफ. बिश्वास, एच.आर. हेड दिनेश पाठक एवं प्लांट हेड अतुल दत्ता ने सभी खिलाड़ियों को इस उपलब्धि पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

Share This Article