श्रीराम जानकी हनुमान मंदिर समिति रोशन नगर में हुआ नवीन कार्यकारिणी का गठन,सर्वसम्मिति से मनोज गुप्ता अध्यक्ष और संतोष श्रीवास्तव सचिव नियुक्त

News Jantantra

कटनी -(सत्येन्द्र गौतम)श्रीराम जानकी हनुमान मंदिर समिति रोशन नगर का पुनर्गठन सर्वसम्मिति से किया गया।मंदिर समिति के निवर्तमान अध्यक्ष पुरुषोत्तम गौतम ने जानकारी देते हुए बताया कि मंदिर समिति के 03 वर्ष के कार्यकाल पूर्ण होने पर अध्यक्ष व सचिव की नियुक्ति के संबंध में बैठक का आयोजन किया गया
बैठक में समिति के सदस्य विजय साहू द्वारा अध्यक्ष पद के लिए मनोज गुप्ता एडवोकेट और सचिव पद के लिए संतोष श्रीवास्तव एडवोकेट का नाम प्रस्तावित किया गया जिस का समर्थन निवर्तमान अध्यक्ष पुरुषोत्तम गौतम द्वारा किया गया और उपस्थित सभी सदस्यों द्वारा सर्वसम्मिति से अध्यक्ष और सचिव पद पर अपनी सहमति व्यक्त की
मंदिर के पुजारी रामराज त्रिपाठी द्वारा तिलक लगाकर और निवर्तमान अध्यक्ष पुरुषोत्तम गौतम द्वारा माला पहनाकर नवनियुक्त अध्यक्ष मनोज गुप्ता एडवोकेट और सचिव संतोष श्रीवास्तव को जिम्मेदारी सौंपी गई
नवनियुक्त अध्यक्ष मनोज गुप्ता एडवोकेट और सचिव संतोष श्रीवास्तव एडवोकेट ने शीघ्र ही कार्यकारिणी का गठन कर मंदिर के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया

इस अवसर पर निवर्तमान अध्यक्ष पुरुषोत्तम गौतम, रामराज त्रिपाठी, वामन राव करपते, सुरजदीन सोनी, रामलाल कुशवाहा, विजय साहू, दिनेश पांडेय, विवेक सोनी, हरिवंश तिवारी, अशोक साहू, रामदास झारिया, सिपाही लाल शर्मा, तिवारी जी, मिश्रा जी उपस्थित।

Share This Article