कटनी विधायक का बढ़ा कद, संदीप जायसवाल प्रदेश प्रवक्ता बने,जिलाध्यक्ष ने नियुक्ति के लिए जताया प्रदेश नेतृत्व का आभार

News Jantantra

कटनी(सत्येन्द्र गौतम)भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष माननीय हेमंत खंडेलवाल की सहमति से प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष उषा अग्रवाल के द्वारा कटनी मुड़वारा के लोकप्रिय विधायक संदीप जायसवाल की प्रदेश प्रवक्ता पद पर नियुक्ति से कटनी को गौरव एवं सम्मान प्राप्त हुआ है। विधायक जायसवाल के अनुभव का लाभ निः संदेह प्रदेश प्रवक्ता के अहम दायित्व में महत्वपूर्ण होगा। भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सोनी टंडन ने विधायक संदीप जायसवाल को प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किये जाने पर प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए सभी प्रवक्ताओं मीडिया पैनलिस्टगण एवं सदस्यगणों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

उन्होनें भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर मृदुल मिश्रा की नियुक्ति पर भी हर्ष जताते हुए इसे कटनी की युवा शक्ति को गौरवान्वित करने वाला निर्णय बताते हुए प्रदेशाध्यक्ष हेमन्त खंडेलवाल, प्रदेश महामंत्री संभाग प्रभारी राहुल कोठारी, जिला संगठन प्रभारी सुजीत जैन, भाजयुमो के प्रदेशाध्यक्ष श्याम टेलर का आभार व्यक्त किया है।

जिलाध्यक्ष टण्डन ने कहा कि ऐसे समय में जब देश माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत के संकल्प के साथ निर्णायक गति से आगे बढ़ रहा है और हमारा मध्य प्रदेश माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी के नेतृत्व में विकास की नई ऊँचाइयों को स्थापित कर रहा है, आप सभी की भूमिका और भी महत्वपूर्ण हो जाती है। मुझे पूर्ण विश्वास है अपने सशक्त संवाद से न केवल सरकार के कार्यों को जन-जन तक पहुँचाएंगे, बल्कि विपक्ष के भ्रम को भी प्रभावी ढंग से परास्त करेंगे।

जिलाध्यक्ष ने विधायक जायसवाल तथा मृदुल मिश्रा को इस महत्वपूर्ण दायित्व के लिए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

भाजपा जिलाध्यक्ष श्री दीपक सोनी सहित विधायकगण , जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुनीता मेहरा, निगमाध्यक्ष एवं समस्त जिला, मंडल, मोर्चा, प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों ने इन दोनों महत्वपूर्ण दायित्व के लिए कटनी को सम्मानित तथा गौरव प्रदान करने पर प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इससे अपने संगठनात्मक कुशल अनुभव से दोनों ही नेतागण पार्टी को परम वैभव तक ले जाने के लिए इसी तरह सदैव समर्पित भाव से सक्रिय रहेंगे ।

Share This Article