कटनी (सत्येन्द्र गौतम)कटनी ब्लड डोनर एंड वेलफेयर सोसाइटी* की महिलाओं की टीम ने होलिका दहन के पावन पर्व पर जरूरतमंद बच्चों के साथ होली मनाई। यह कार्यक्रम कुठाला थाने के पीछे एक बस्ती में रह रहे बच्चों के साथ आयोजित किया गया था।
सर्वप्रथम बच्चों के साथ होली खेली गई और उन्हें बधाई दी गई। इसके बाद बच्चों को तिलक लगाकर उनका मुंह मिठाई खिलाकर मीठा किया गया। बच्चों को चिप्स, नमकीन, बिस्किट आदि के पैकेट दिए गए।
इस अवसर पर बच्चों के साथ गाना, डांस, पोयम, चुटकुले, मस्ती मजाक, खेल कुंद, हंसी खुशी के साथ होली का पर्व मनाया गया। अंत में बच्चों को होली से संबंधित सामग्री पिचकारी, गुलाल टोपी, रंग, फुगे आदि चीजे वितरित की गईं।
कार्यक्रम में महिला विंग की अध्यक्ष श्रीमती मंजू शर्मा, श्रीमती पुष्पा ठाकुर, श्रीमती शिखा खंपारिया, श्रीमती रश्मि अग्रवाल, श्रीमती मनीषा पुरवार,श्रीमती संजना पांडे, श्रीमती श्रुति सेठिया,श्रीमती पूजा खम्परिया,अनीता ठाकुर ,ममता ठाकुर ,नेहा साहू ,भारती मुरोतियां,प्रीति चतुर्वेदी
प्रिया अग्रवाल, आदि उपस्थित रहे।
