प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के अनुमोदन के बाद जिला कांग्रेस ग्रामीण कार्यकारिणी घोषित

News Jantantra

कटनी(सत्येन्द्र गौतम) जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण की बहुप्रतीक्षित कार्यकारिणी का देर रात ऐलान कर दिया गया, जिसमें युवाओं को प्राथमिकता देते हुए जातीय संतुलन साधने की कोशिश साफ नजर आई। प्रदेश नेतृत्व की मंजूरी के बाद ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व विधायक सौरभ सिंह द्वारा घोषित इस टीम में एसटी, एससी, ओबीसी और सामान्य वर्ग के साथ सीमित महिला प्रतिनिधित्व को शामिल किया गया है। नई कार्यकारिणी के जरिए संगठन को मजबूती देने और आगामी राजनीतिक रणनीति को धार देने का प्रयास किया गया है।

प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के अनुमोदन के बाद जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष पूर्व विधायक सौरभ सिंह द्वारा घोषित की गई कार्यकारिणी में जिला संगठन मंत्री जितेंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष रविंद्र कुदरहा, उपाध्यक्ष सुधीर जैन, तुलसीराम यादव, संदीप बाजपेई, रामकृष्ण पटेल, सुनील सिंह, रविंद्र बाजपेई, श्रीमती भारती सूरज सिंह, हारिस रुस्तम, रंजीत सिंह, कमलेश चौधरी, महामंत्री परमलाल कोल, विपिन सिंह बघेल, जगदीश चौधरी, विजय अग्रवाल, कौशल राजपूत, अजय गर्ग, सुशील राय,चंद्र प्रताप सिंह,जवाहर सिंह, लल्लन सिंह, मथुरा प्रसाद झारिया, शेख सिकंदर आजाद, रवि दुबे, गुड्डू द्विवेदी, बसंत द्विवेदी, चंद्र प्रताप तिवारी, सचिव अजय सिंह रघुवंशी, क्षेत्रपाल पटैल, गौरव शाह, सुमेर सिंह पटैल, राम सुजान पटेल, मंगू आदिवासी, जवाहर सिंह,एडवोकेट हीरालाल पटेल, राजेश सिंह, जगदीश पटेल, छत्रपाल सिंह, सुमेर सिंह लोधी, सत्येंद्र सिंह, प्रेमलाल नामदेव, देवराज कुशवाहा, शैख खलील, प्रेम लाल केवट, रमेश पाटकर, सुदामा खटीक, प्रवक्ता ब्रजराज सिंह परमार, केएल राय, सोशल मीडिया प्रभारी शब्बीर खान, सुरेन्द्र तिवारी गुड्डू को बनाया गया है‌।

Share This Article