कटनी जिले की भाजपा जिला कार्यकारिणी घोषित

News Jantantra

कटनी(सत्येन्द्र गौतम)भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल की सहमति से कटनी जिले की भाजपा जिला कार्यकारिणी की घोषणा आज सोमवार को कर दी गई। संगठन की मजबूती, आगामी चुनावी तैयारियों और सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है। जिला स्तर पर संतुलन साधते हुए अनुभवी कार्यकर्ताओं के साथ युवाओं को भी महत्वपूर्ण दायित्व सौंपे गए हैं।

घोषणा के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। पार्टी नेतृत्व ने विश्वास जताया है कि नई जिला कार्यकारिणी संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक सक्रिय करेगी तथा केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाने का कार्य करेगी। साथ ही बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल ने नवघोषित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भाजपा एक अनुशासित और कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। संगठन में दायित्व सेवा का अवसर होता है, जिसे सभी को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाना चाहिए। उन्होंने कहा कि कटनी जिला संगठन को नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ाने में यह कार्यकारिणी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

जिला नेतृत्व ने भी प्रदेश अध्यक्ष एवं शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी की रीति-नीति के अनुरूप सभी पदाधिकारी मिलकर कार्य करेंगे। जनसमस्याओं के निराकरण, सामाजिक सरोकारों और राष्ट्र निर्माण के कार्यों में भाजपा की भूमिका को और अधिक सशक्त किया जाएगा।

नई जिला कार्यकारिणी के गठन से आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों, सदस्यता अभियान और चुनावी गतिविधियों को गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि एकजुट होकर पार्टी कटनी जिले में नए कीर्तिमान स्थापित करेगी।इन्हें मिली जिम्मेदारी

Share This Article