बरही चित्रकूट के सुप्रसिद्ध डॉक्टरों की विशेषज्ञ टीम के द्वारा नगर परिषद बरही में विशाल निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन 18 जनवरी 2026, दिन रविवार को नवीन बस स्टैंड नगर परिषद के बाजू से किया जाएगा ।
प्राप्त जानकारी अनुसार प्रति वर्ष के अनुसार इस वर्ष भी सदगुरू नेत्र चिकित्सालय चित्रकूट के तत्वाधान में अंधत्व निवारण अंतर्गत मोतियाबिंद सहित अन्य नेत्र संबंधित रोगियों की जांच के लिए विशाल निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन नेत्र विशेषज्ञों के द्वारा बरही नगर में किया जाएगा । निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन पूर्व अध्यक्ष नगर परिषद बरही स्व बाला प्रसाद वर्मा (लाला जी) की पुण्य स्मृति में उनके पुत्र अजय बाला प्रसाद वर्मा एवं परिवार के द्वारा प्रति वर्ष कराया जाता है, जिसमें 18 जनवरी 2026 दिन रविवार को सुबह 9 बजे से एक बजे तक रोगियों की जांच एवं जांच उपरांत चित्रकूट ले जाकर ऑपरेशन पश्चात शिविर स्थल पर वापस पहुंचाया जाएगा ।समस्त नगरवासी एवं आयोजक मंडल ने शिविर में पहुंचने एवं गरीब, असहाय रोगियों को शिविर तक पहुंचाने एवं सहयोग करने की अपील की है ।
