सरल, सहज एवं विनम्र स्वभाव के धनी रमाकांत मिश्रा बने तहसील अध्यक्ष, समाज मे हर्ष

News Jantantra

कटनी (सत्येन्द्र गौतम)रमाकांत मिश्रा को तहसील ब्राम्हण समाज बरही का अध्यक्ष बनाए जाने पर पूरे तहसील क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। समाज के लोगों ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए इसे संगठन के लिए सकारात्मक और दूरदर्शी कदम बताया है। सरल, सहज एवं विनम्र स्वभाव के धनी श्री मिश्रा लंबे समय से सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं तथा समाज के लोगों के बीच उनकी साफ-सुथरी छवि और मिलनसार व्यक्तित्व के कारण उन्हें विशेष सम्मान प्राप्त है।
समाज के वरिष्ठजनों एवं युवाओं ने कहा कि श्री मिश्रा के नेतृत्व में ब्राम्हण समाज को नई दिशा और नई ऊर्जा मिलेगी। लोगों का मानना है कि वे समाज को संगठित करने, युवाओं को सामाजिक गतिविधियों से जोड़ने तथा शिक्षा, संस्कार और सामाजिक समरसता के क्षेत्र में बेहतर कार्य करेंगे। समाज के कई लोगों ने उम्मीद जताई कि उनके अध्यक्ष बनने से समाज की एकता और मजबूत होगी तथा विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों को नई गति मिलेगी।
अध्यक्ष बनाए जाने के बाद श्री मिश्रा ने समाज के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलना उनकी प्राथमिकता होगी तथा सामाजिक उत्थान, शिक्षा और युवाओं के मार्गदर्शन के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे।
इस अवसर पर समाज के अनेक लोगों ने श्री मिश्रा को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की। लोगों ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में तहसील ब्राम्हण समाज बरही नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा और समाज हित में कई महत्वपूर्ण कार्य संपन्न होंगे।

Share This Article