रक्षित निरीक्षक ने की थी थाईलैंड के फुकेट की यात्रा, जवाब से संतुष्ट नहीं विभाग, कार्यवाही की लटक रही तलवार

News Jantantra

कटनी-विभाग से अनुमति लिए बिना थाईलैंड की यात्रा करने पर रक्षित निरीक्षक से जवाब मांगा गया पर उनके द्वारा दिए गए जवाब से विभाग संतुष्ट नहीं हुआ, जिस पीएचक्यू के पर कारवाई के निदेशालर एसपी को पत्र जारी किया गया है। जानकारी के अनुसार रक्षित निरीक्षक एवं वर्तमान में यातायात थाना प्रभारी राहुल पाण्डेय ने बिना विभागीय अनुमति के थाईलैंड (फुकेट) की विदेश यात्रा की थी। इस संबंध में पुलिस मुख्यालय या सक्षम अधिकारी से पूर्व लिखित अनुमति नहीं ली गई थी। जब विभाग ने उनसे स्पष्टीकरण मांगा तो उन्होंने जवाब दिया कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं थी कि पुलिस मुख्यालय, भोपाल से लिखित अनुमति प्राप्त होने के बाद ही विदेश यात्रा पर जा सकते हैं। पीएचक्यू द्वारा जारी पत्र के अनुसार विभाग ने उनके जवाब को असंतोषजनक मानते हुए एसपी को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। एसपी अभिनय विश्वकर्मा का कहना है कि पत्र आया है, इस संबंध में उचित कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article