मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव का बरही आगमन 14 मार्च को*

News Jantantra

कटनी (सत्येन्द्र गौतम) मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार 14 मार्च को कटनी जिले के विजयराघवगढ़ विधानसभा क्षेत्र के नगर परिषद बरही के प्रवास पर रहेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव शनिवार की दोपहर 1.15 बजे बैतूल हेलीपैड से हेलीकॉप्टर द्वारा बरही के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर स्थित हेलीपैड पर दोपहर 2.50 बजे पहुंचेगें। वे यहां के स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद शाम 5 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा जबलपुर के डुमना विमानतल के लिये प्रस्थान करेंगें। जहां से वे राजकीय वायुयान द्वारा भोपाल रवाना होंगें। लोगो को उम्मीद है की बरही मे भी विजयनाथधाम लोक की मंजूरी मिलेगी।

Share This Article