प्रभारी मंत्री श्री सिंह शनिवार को कटनी आयेंगे

News Jantantra

कटनी(सत्येंद्र गौतम) प्रदेश के परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री और कटनी जिले के प्रभारी मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह शनिवार 10 जनवरी को दोपहर 12 बजे सड़क मार्ग से लोलरी नरसिंहपुर से कटनी पहुंचेंगे। प्रभारी मंत्री का दोपहर 12.30 बजे सर्किट हाउस आगमन होगा।

प्रभारी मंत्री श्री सिंह का दोपहर 1 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक का समय आरक्षित रहेगा। श्री सिंह दोपहर 1.30 बजे जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में शामिल होंगे और दोपहर 2.30 बजे जनप्रतिनिधियों और प्रमुख पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।वे दोपहर 3.30 बजे कटनी से कुंआ मंडल बहोरीबंद के लिए प्रस्थान करेंगे और यहां से शाम 5 बजे लोलरी नरसिंहपुर के लिए सड़क मार्ग से रवाना होंगे।

Share This Article