बरही पुलिस ने दिखाई तत्परता, कार्यवाही कर आरोपी को किया गिरफ्तार

News Jantantra

बरही -बरही थाना मे दिनांक 29/12/2025 को ग्राम धवैया मे कलावती पति भोला प्रसाद कुशवाहा के खेत में गेहूं के फसल में रज्जन पाठक के द्वारा मवेशी घुसाकर फसल चराने पर से कलावती कुशवाहा मना करने पर से रज्जन पाठक ने लाठी से मारपीट करके इसके सर एवं पीठ में चोट पहुंचाकर जान से मारने की धमकी दिया था जो कलावती कुशवाहा थाने पर रिपोर्ट करने पहुंची थी जिनकी डाक्टरी सीएससी बरही से करायी गयी एवं डाक्टरी रिपोर्ट के आधार पर थाना बरही में दिनांक 29.12.25 को अपराध क्रमांक 759/25 कायम कर विवेचना में लिया गया एवं मामले के आरोपी रज्जन पाठक नि धवैया को पकडकर हिरासत में लिया गया है मामले धारा103(1)bns का इजाफा किया जाकर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Share This Article