जमाखोरों, बिचौलियों और व्‍यापारियों पर रखें कड़ी नजर, करें कड़ी कार्रवाई कलेक्‍टर श्री तिवारी ने देर शाम की उपार्जन, एसआईआर व राजस्‍व मामलों की वर्चुअली समीक्षा

News Jantantra

कटनी(सत्येंद्र गौतम) कलेक्‍टर आशीष तिवारी ने जिले में समर्थन मूल्‍य पर धान खरीदी के सुचारू एवं व्‍यवस्थित कार्य संपादन हेतु अधिकारियों को खरीदी केन्‍द्र प्रभारियों के सतत संपर्क में रहने के निर्देश दिए। उन्‍होंने सभी 89 खरीदी केन्‍द्रों में सीसीटीव्‍ही कैमरे लगवाने की हिदायत दी। ताकि खरीदी केन्‍द्र की सभी गतिविधियों पर निगाह रखी जा सके। कलेक्‍टर श्री तिवारी ने यह निर्देश सोमवार को गूगल मीट वीडियो कॉन्‍फ्रेंसिग के माध्‍यम से आयोजित बैठक में अधिकारियों को दिये।

इस दौरान अपर कलेक्‍टर नीलाबंर मिश्रा, सभी एसडीएम, सभी तहसीलदार व नायब तहसीलदार, जिला आपूर्ति अधिकारी सज्‍जन सिंह परिहार, सहायक आयुक्‍त स‍हकारिता राजयशवर्धन कुरील, जिला प्रबंधक मध्‍यप्रदेश नागरिक आपूर्ति निगम देवेन्‍द्र तिवारी, मध्‍यप्रदेश वेयरहाउसिंग एवं लॉजिस्टिक कॉरपोरशन के जिला प्रबंधक श्री सेंगर सहित अन्‍य अधिकारी वर्चुअली जुड़े थे।

कलेक्‍टर श्री तिवारी ने निर्देशित किया कि सभी अधिकारी आपसी समन्‍व्‍य से और पूरी गंभीरता से खरीदी कार्य संपादित कराया जाना सुनिश्चित करें। किसी भी स्थिति में बाहर की और अवैध रूप से गैर पंजीकृत किसानों के धान की बिक्री न होने पाये यह भी सुनिश्चित हो। अधिकारी सतत रूप से वेयरहाउसों की जांच करें और कड़ी कार्यवाही करें। उन्‍होंने सिकमी किसानों के तौर पर धान बेचने हेतु पंजीकृत किसानों का सत्‍यापन करने अधिकारियों को हिदायत दी। इसके साथ ही हर तहसील के 20 सबसे अधिक रकबा वाले पंजीकृत किसानों का भी सत्‍यापन सुनिश्‍चत किया जाय। जिसमें कृषकों के रकबे, उसमें बोई गई फसल व उपार्जित स्‍कंध का भौतिक सत्‍यापन कर संबंधित राजस्‍व अधिकारी तत्‍काल निर्धारित प्रारूप में प्रतिवेदन दें। उन्‍होंने नागरिक आपूर्ति निगम के अधिकारी को निर्देशित किया कि खरीदी केन्‍द्रों में सर्वेयरों की उपलब्‍धता सुनिश्चित हो। जिले के 84 खरीदी केन्‍द्रों के अलावा स्व-सहायता समूहों द्वारा संचालित होने वाले 5 समूह बरही तहसील में खुलेंगे। इनमें दो खरीदी केन्‍द्र गोदाम स्‍तरीय और 3 समिति स्‍तरीय खरीदी केन्‍द्र होंगे। संबंधित समूहों से समन्‍वय बनाकर व्‍यवस्थित उपार्जन सुनिश्चित करने कलेक्‍टर श्री तिवारी ने जनपद पंचायत के मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी को निर्देशित किया।

Share This Article