बरही (सत्येन्द्र गौतम) प्रदेश के प्रमोटी आईएएस अधिकारी संतोष वर्मा द्वारा ब्राह्मण समाज की बेटियों के बारे में की गई अभद्र टिप्पणी को लेकर बरही नगर के हृदय स्थल कमानिया गेट बस स्टैंड चौक पर तहसील ब्राह्मण समाज के बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों का आक्रोश फूट पड़ा । ब्राह्मण महिला मंडल की महिलाओं द्वारा संतोष वर्मा के पुतले की जूतों से पिटाई के बाद पुतले का दहन किया । यहां ये बता दे कि इस आईएएस अधिकारी संतोष वर्मा ने जनसभा में ब्राह्मण समाज की बेटियों को लेकर किस प्रकार दुस्साहस दिखाते हुए उनके प्रति अभद्र वक्तव्य दिया जिससे केवल प्रदेश में ही नहीं बल्कि पूरे देश के स्वर्ण समाज में इस बात को लेकर रोष है। मामले को लेकर ब्राह्मण समाज के सैकड़ों लोग ने संतोष वर्मा के खिलाफ नारे लगाए। तह ब्राह्मण समाज के विभिन्न वक्ताओं ने कहा कि ब्राह्मण समाज के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग करने वाले अधिकारी पर कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। उसे सिर्फ निलंबन नहीं सेवा से बर्खास्त किया जाना चाहिए उन्होंने कहा कि ऐसे अधिकारियों को जेल में डालकर ही समाज में संदेश दिया जा सकता है। इस दौरान समाज के वरिष्ठ लोगों ने कहा कि ब्राह्मण समाज अपनी बेटियों के सम्मान के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ या अभद्र टिप्पणी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगा। ब्राह्मण समाज के सभी लोगों ने एक जुट होकर आरोपित आईएएस अधिकारी संतोष वर्मा को तत्काल निलंबित कर जेल भेजने की मांग उठाई।
ब्राह्मण बेटियों पर अभद्र टिप्पणी से आक्रोशित समाज ने संतोष वर्मा के पुतले की जूतों से पिटाई के बाद पुतले का किया दहन,ब्राह्मण समाज का स्पष्ट संदेश बेटियों पर अमर्यादित टिप्पणी बर्दाश्त नहीं*
