कटनी, 7 नवम्बर। इंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पं. गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास के अध्यक्ष डॉ. राकेश मिश्र का आज जबलपुर प्रवास के दौरान कटनी में भव्य स्वागत किया गया।
डॉ. मिश्र का पन्ना मोड़ और मिशन चौक पर कटनी के उद्योगपतियों, प्रबुद्ध नागरिकों एवं खेल प्रेमियों ने पुष्पहार पहनाकर आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं के साथ आगामी कार्यक्रमों और खेल विकास से जुड़े विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।
भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष दीपक सोनी ने कहा कि “आज इंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हमारे बड़े भाई डॉ. राकेश मिश्र जी का कटनी आगमन हम सभी के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने खेल संगठन में नई ऊर्जा का संचार किया है। उनकी प्रेरणा से देशभर में बॉक्सिंग खेल को नई दिशा मिल रही है।”
उन्होंने आगे कहा कि “जबलपुर में आयोजित 36वीं राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश के खिलाड़ी उत्कृष्ट प्रदर्शन करें, यही हमारी शुभकामनाएं हैं।
