कटनी- नगर निगम कर्मचारी संघ द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी नवरात्रि के पावन अवसर पर साधुराम स्कूल प्रांगण में 55 वी नवदुर्गा माता की भव्य प्रतिमा पूर्ण विधि-विधान से पूजन अर्चन के साथ स्थापित की गई। इस अवसर पर महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी, नगर निगम अध्यक्ष मनीष पाठक, निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने माता नव दुर्गा की पूजा अर्चना कर माता का आशीर्वाद लिया तथा नगर वासियों के सुख समृद्धि और कल्याण की कामना की।
नगर निगम कर्मचारी दुर्गोत्सव समिति द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी 55वीं नवदुर्गा की स्थापना के अवसर पर निगमायुक्त सुश्री परिहार नें निगम परिवार के अधिकारी कर्मचारियों के साथ मिलकर माता नवदुर्गा की विधिवत पूजन अर्चन करते हुए उपस्थित जनों के साथ माता की आरती कर मां जगत जननी का आर्शीवाद प्राप्त किया।इस अवसर पर पार्षदगण एमआईसी सदस्य श्री सुभाष शिब्बू साहू, सुरेन्द्र गुप्ता, पार्षद वंदना राजकिशोर यादव, सीमा श्रीवास्तव, रेखा संजय तिवारी, पूर्व पार्षद गीता गुप्ता नगर निगम के अधिकारी प्रभारी कार्यपालन यंत्री सुधीर मिश्रा, राजस्व अधिकारी जागेश्वर पाठक, मुकेश राजपूत कर्मचारी संघ अध्यक्ष गणेश प्रसाद बिचपुरिया सहित निगम के अन्य अधिकारी कर्मचारी और नगर वासियों की उपस्थिति रही।
महापौर, निगमाध्यक्ष, निगमायुक्त नें माता का पूजन अर्चन कर नगर वासियों के सुख-समृद्धि और कल्याण की,की कामना
