कटनी के लक्ष्मण सागर तालाब में फैली दहशत अज्ञात व्यक्ति ने डाला जहरीला पदार्थ मछलियों की हुई बड़ी संख्या में मौत

News Jantantra

*कटनी* बिलहरी क्षेत्र स्थित लक्ष्मण सागर तालाब में रविवार को एक चिंताजनक घटना सामने आई। किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा तालाब के पानी में कीटनाशक दवा डाल दी गई, जिससे तालाब में मौजूद मछलियां बड़ी संख्या में मर गईं। मृत मछलियां पानी की सतह पर तैरती हुई दिखाई दीं, जिसे देखकर क्षेत्र के लोगों में आक्रोश और दहशत का माहौल है।

ग्रामीणों का कहना है कि तालाब से आसपास के लोग मछलियां पकड़कर जीविकोपार्जन करते हैं, ऐसे में इस घटना से उनकी रोजी-रोटी पर भी संकट मंडरा गया है। वहीं, जहरीला पानी तालाब के किनारे रहने वाले पशुओं और लोगों के लिए भी स्वास्थ्य संकट खड़ा कर सकता है।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग बड़ी संख्या में तालाब के पास एकत्रित हुए और प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग की। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि जहरीला पदार्थ किसने और किस मकसद से डाला।

प्रशासन और प्रदूषण नियंत्रण विभाग से जांच की मांग तेज हो गई है, ताकि दोषी का पता चल सके और तालाब के पानी को सुरक्षित बनाया जा सके

Share This Article